गन्ना किसानों का प्रशिक्षण
मुखिया अशोक कुमार सिंह और आत्मा के प्रयास से पटनी पंचायत के 20 किसानो को गोंदा सिंह गन्ना अनुसंधान केंद्र , कुशिनागर में गन्ना और सब्जी के खेती संबंधी दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ था । किसानों को आधुनिक और बैज्ञानिक तरीके से कृषि करने की प्रशिक्षण दी गयी । आशा है किसान इसका अनुसरण कर के अपनी खेती को उम्दा और लाभदायक बनाएंगे ।। साथ ही साथ किसानों को भगवान बुद्ध की पावन भूमि कुशिनागर के दर्शन का स्वभाग्य भी प्राप्त हुआ ।।