Posts

ग्राम भाटिया से खुगनी तक के सरही नाले का उड़ाही कार्य

Image
परसवना रोड से नहर पुल होते हुए नासी तक आने वाले नाले का उड़ाही कार्य हुआ । ये नाला बरसो से मृत पड़ा था जिस कारण सरेह में जल जमाओ की भयानक समस्या थीं । किसान मुश्किल से बस एक ही फ़सल ले पा रहे थे । पेड़ और कैश क्रॉप लगाने को बात तो सोचा भी नही का सकता था ।। इस नाले की उड़ाही से जल जमाओ की समस्या काम होगी एयर किसानों को लाभ मिलेगा । मेरा उद्देश्य ही है किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना।। 

गन्ना किसानों का प्रशिक्षण

Image
 मुखिया अशोक कुमार सिंह और आत्मा के प्रयास से पटनी पंचायत के 20 किसानो को गोंदा सिंह गन्ना अनुसंधान केंद्र , कुशिनागर में गन्ना और सब्जी के खेती संबंधी दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ था । किसानों को आधुनिक और बैज्ञानिक तरीके से कृषि करने की प्रशिक्षण दी गयी । आशा है किसान इसका अनुसरण कर के अपनी खेती को उम्दा और लाभदायक बनाएंगे ।। साथ ही साथ किसानों को भगवान बुद्ध की पावन भूमि कुशिनागर के दर्शन का स्वभाग्य भी प्राप्त हुआ ।।

ग्राम भाटिया में मृत पड़े नाले का जीर्णोद्धार

Image
 ग्राम भाटिया में मृत पड़े नाले का निर्माण हुआ जो मेंन रोड से नासी में जाती है । ये इलाका बाढ़ ग्रस्त है और जल जमाव की भयंकर समस्या यह रहती है । किसान केवल एक ही फसल यहां से ले पाते है । इस नाले के निर्माण से जल जमाव की समस्या बहुत हद तक कम हों जाएगी ।। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के  संकल्प किसानों की आये को दुगुना करना मेरा उद्देश्य है ।।  इस रोड में पूर्व मुखिया का दो प्लाट जमीन था उन्होंने अपने जमीन के सामने काम न कराने को धमकी दी और मेरे मजदूरों को धमकाया इसलोये उनके प्लाट के सामने सड़क वाले दीवाल का तो निर्माण हुआ पर उनके जमीन के साइड वाले दीवाल पर कोई काम नही कराया गया ।।